ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नशे में धुत युवकों ने दो तहसीलदारों की कर दी पिटाई, सिर फूटा, खून से लथपथ हालत में पहुंचे अस्पताल……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रि) जिले में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब 6 नशे में धुत युवकों ने दो तहसीलदारों की सरेराह पिटाई कर दी। दोनों अधिकारियों के सिर फट गए और खून से उनकी शर्टें लाल हो गईं। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि 2 फरार युवकों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू और दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा मंगलवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर पहुंचे थे। बताया गया कि उन्हें पटवारी त्रिलोक सोनवानी ने बताया था कि वहां नस और हाथ-पैर दर्द के लिए मालिश की अच्छी सुविधा मिलती है। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और नशे की हालत में तहसीलदार अमित केरकेटा के ड्राइवर से पार्किंग को लेकर विवाद करने लगे। मामला बढ़ा तो दोनों तहसीलदार बाहर आए और समझाने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों तहसीलदारों को सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 युवकों, पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी हितेश सारथी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द सभी को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...