BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! शादी समारोह में मेहमानों के दिए उपहार चुराने वाला डीजे कर्मी गिरफ्तार..नगदी बरामद, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चोरी हुई नगदी रकम के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 7,200 रुपए की नगदी बरामद की गई है। प्रार्थी निखिल तिवारी निवासी वार्ड नंबर 7 चकरभाठा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 दिसंबर 2024 को उसके साले राहुल पांडेय की शादी का प्रीतिभोज कार्यक्रम पृथ्वी इन मंगल भवन बोदरी में आयोजित किया गया था। समारोह में मेहमानों द्वारा वर-वधु को उपहार स्वरूप दिए गए नगदी लिफाफों को एक थैले में रखा गया था। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने थैले को चोरी कर लिया। बाद में वीडियो फुटेज की जांच करने पर पता चला कि डीजे पर काम करने वाला युवक शिव साहू थैले को उठाते हुए दिखाई दिया। शिकायत मिलने के बाद चकरभाठा पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी शिव साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 7,200 रुपए की नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

शिव साहू पिता रोहित साहू 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 6 अचानकपुर चकरभाठा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...