ChhattisgarhRaftaar News Cg

IIT के छात्र की संदिग्ध मौत, कैंपस में छात्रों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के आईआईटी भिलाई में पढ़ाई कर रहे मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम निवासी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र सौमिल साहू (18) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बीटेक प्रथम सेमेस्टर का विद्यार्थी था। उसने इसी साल आईआईटी भिलाई में दाखिला लिया था। यह घटना 11 नवंबर की सुबह जेवरा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 10 बजे सौमिल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी छात्रों ने तुरंत उसे सुपेला स्थित स्पर्श अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस घटना के बाद देर रात कैंपस में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। रात 12 बजे से लेकर 2 बजे तक विद्यार्थियों ने आईआईटी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि संस्थान में स्वास्थ्य और आपातकालीन सुविधाओं की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि यदि सौमिल को समय पर बेहतर इलाज मिलता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। मूल रूप से नर्मदापुरम के साई दर्शन सोसाइटी निवासी सौमिल साहू, भिलाई के शांति नगर में किराए पर रहता था। पिता वीरेंद्र साहू सिक्योरिटी पेपर मिल (SPM) में कर्मचारी हैं। दीपावली के अवसर पर सौमिल घर गया था और 10 नवंबर को लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। पिता ने बताया कि उसे बुखार की शिकायत थी, लेकिन कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। जेवरा चौकी प्रभारी खगेंद्र पठारे ने बताया कि छात्र का पोस्टमॉर्टम सुपेला अस्पताल में किया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने अब तक किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी है। आईआईटी भिलाई प्रबंधन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और कहा है कि यह किसी हादसे, विवाद या आत्महत्या का मामला नहीं है। बता दें, घटना के एक दिन पहले यानी 10 नवंबर को ही संस्थान का पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...