ChhattisgarhRaftaar News Cg

आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत, महिला घायल!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दुलदुला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है और उसे खतरे से बाहर बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 5 बजे की है। दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सनऊ राम (51) के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने जशपुर आया था। बताया जा रहा है कि सनऊ राम अपने परिवार के साथ तरुण के ईंट भट्ठे में काम कर रहा था और वहीं बने अस्थायी मकान में रह रहा था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान पास में मौजूद रेखा (25) भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस के अनुसार, मृतक सनऊ राम मूल रूप से सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोमा का निवासी था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली है और मामले की आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...