ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

10 साल के अवैध संबंध के बाद हुआ विवाद..महिला की डंडे से पीटकर हत्या; 5 हजार रुपये को लेकर हुआ था झगड़ा!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के डूमरपारा गांव में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका दुवास बाई केंवट (45) का शव पड़ोसी युधिष्ठिर केंवट के खंडहरनुमा मकान में मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला और आरोपी के बीच करीब 10 वर्षों से अवैध संबंध थे। घटना के पीछे 5 हजार रुपए को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। 30 मई की शाम महिला ने आरोपी रामुकुमार केंवट उर्फ करीहा (48) से 5 हजार रुपए मांगे। इस पर दोनों के बीच बहस हुई और महिला ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आकर आरोपी ने भी थप्पड़ मारे और फिर लकड़ी के गुटके (डंडे) से महिला के सिर पर तीन बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 10 बजे मृतका के पति ने थाने में सूचना दी कि उनकी पत्नी घर से लापता है। पुलिस जब गांव में सर्च करने पहुंची, तो महिला का शव युधिष्ठिर केंवट के पुराने मकान में मिला। सक्ति एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और एफएसएल टीम की सहायता से आरोपी को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...