BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला सुसाइड नोट…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर साईं विहार में सोमवार को एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की लाश उसके कमरे में संदिग्ध हालत में मिली। मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी कुणाल कुमार राय (29) के रूप में हुई है। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें केवल इतना लिखा है— “मुझे माफ कर देना भइया।” पुलिस को आशंका है कि युवक ने जहर पीकर आत्महत्या की है। कुणाल यहां एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम कर रहा था और उसलापुर में किराए के मकान में अकेला रहता था। वह रोज सुबह 10 बजे काम पर निकल जाता था, लेकिन सोमवार सुबह वह बाहर नहीं दिखा। दोपहर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। करीब 3.30 बजे मकान मालिक मौके पर पहुंचे। पड़ोसी युवक ने बताया कि कुणाल सुबह से बाहर नहीं आया है और उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कुणाल बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। अनहोनी की आशंका पर मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को सिम्स अस्पताल स्थित मरच्यूरी में रखवाया गया। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजन मंगलवार सुबह तक बिलासपुर पहुंचेंगे। उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...