BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरक्षक ने तीन युवकों से ठगे 16 लाख रुपये, 18 माह से फरार..मामला दर्ज..पुलिस कर रही आरक्षक की तलाश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हाईकोर्ट में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक आरक्षक ने तीन युवकों से 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिछले 18 महीनों से फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सकरी बटालियन में पदस्थ आरक्षक डोमन पाटिल ने ग्राम घुरू के रहने वाले मोहम्मद शहबाज खान, मनीष कौशिक और विकास कौशिक से संपर्क कर उन्हें हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। डोमन ने युवकों को बताया कि उसके रिश्तेदारों की उच्च न्यायालय में पहुंच है और वह उनकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। इस कार्य के लिए उसने मोटी रकम खर्च होने की बात भी कही। आरक्षक की बातों में आकर तीनों युवकों ने वर्ष 2023-24 के बीच अलग-अलग किश्तों में उसे कुल 16 लाख रुपये सौंप दिए। इतना ही नहीं नौकरी की प्रक्रिया के नाम पर उन्होंने अपने शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज भी डोमन को दे दिए। लेकिन पैसे लेने के बाद से डोमन पाटिल फरार हो गया। डेढ़ साल गुजरने के बाद भी न तो युवकों को नौकरी मिली और न ही आरक्षक का कोई सुराग मिला। परेशान होकर युवकों ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरक्षक डोमन पाटिल के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

अन्य लोगों से भी ठगी की आशंका…..

पुलिस का कहना है कि डोमन पाटिल लंबे समय से न केवल फरार है, बल्कि वह अपने मूल निवास बेमेतरा जिले के करामाल गांव में भी नहीं मिला है। इस आधार पर पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने और भी लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लिए हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...