BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कर्मचारी ने ही उड़ाए 6 लाख के सामान, मध्यप्रदेश से हुआ गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रार्थी के ही कर्मचारी को मध्यप्रदेश के कटनी जिले से गिरफ्तार कर 6 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान बरामद किया है। मामला 3 अगस्त 2025 का है, जब गोडपारा निवासी दीपांशु श्रीवास्तव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 से 29 जुलाई 2025 की दरमियानी रात उनके छतौना रोड स्थित प्लांट से 4 नग सीबीसी वेट मीटर, 3 नग प्रिंटर और 1 नग सेंसर रिवर्स कैमरा, कुल कीमत 6 लाख रुपये, चोरी हो गए हैं। जांच में पता चला कि यह चोरी उनके ही कर्मचारी शेख जाहिद खान (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगोड़ी, जिला कटनी, मध्यप्रदेश) ने की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) अनुज कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी के मूल निवास सिंगोड़ी (कटनी, मप्र) में दबिश दी और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की और चोरी किया गया सारा मशरुका बरामद करा दिया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ठाकुर, आरक्षक राजेश डाहीरे और अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...