Raftaar News Cg

धान खरीदी की व्यवस्थाओं से खिल उठे किसानों के चेहरे…..जानिए बिलासपुर जिले के कितने, किसानों ने कितना धान बेचा……..?

किसानों को 104 करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक राशि का भुगतान

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर से शुरू धान खरीदी अभियान के तहत 5 लाख 13 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई, जो कि लक्ष्य का 94 फीसदी है। किसानों को सहूलियत देते हुए 138 धान खरीदी केंन्द्रो के माध्यम से धान खरीदी की गई। यह अब तक का बिलासपुर जिले में सर्वाधिक धान खरीदी का रिकार्ड है। गतवर्ष की अपेक्षा इस बार किसानों से अधिक धान खरीदी की गई है। इस वर्ष धान खरीदी की समुचित व्यवस्थाओं से किसानों के चेहरे खिल उठे । उन्होंने शासन की खरीदी की व्यवस्था की तारीफ करते हुए उनके प्रति आभार जताया। वन अधिकार पत्र धारक 811 किसानों से 48 हजार क्विंटल धान की खरीदी इस वर्ष की गई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियो ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में 1 लाख 19 हजार 150 किसानों से 5 लाख 13 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। जिसके एवज में 104 करोड़ 30 लाख रूपए का ऑनलाईन भुगतान उनके खातों में किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 23 हजार 366 है। इसके साथ ही 97 प्रतिशत् धान का उठाव भी किया जा चुका है। जिले के सहकारी बैंक की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से किसानों के खाते में 104 करोड़ 30 लाख रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने धान खरीदी अभियान को सफल बनाने पर अभियान में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...