ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बेटे ने की पिता की हत्या, भागते समय हुआ हादसे का शिकार…..

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम गुतुरमा में 80 वर्षीय बुजुर्ग रूपधर राम सतनामी की उनके ही बड़े बेटे नेतराम सतनामी द्वारा हत्या कर दी गई। विवाद का कारण बुजुर्ग द्वारा अपनी छोटी बहू के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाना। गुतुरमा निवासी रूपधर राम अपने छोटे बेटे और बहुओं के साथ रहते थे। बड़ा बेटा नेतराम सतनामी बैकुंठपुर में नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। जानकारी के अनुसार, रूपधर राम ने हाल ही में जमीन का एक हिस्सा अपनी छोटी बहू के नाम कर दिया था, जिसके बाद से नेतराम नाराज था। इस नाराजगी के चलते नेतराम 10 नवंबर को बैकुंठपुर से गुतुरमा पहुंचा। सोमवार शाम जब रूपधर राम सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पिता-पुत्र के बीच जमीन रजिस्ट्री को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नेतराम ने डंडे से पिता के सिर पर कई वार कर उन्हें वहीं मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी नेतराम बाइक से मौके से भाग रहा था, लेकिन ग्राम सुर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस देर शाम मौके पर पहुँची। रूपधर राम का शव सड़क किनारे पड़ा मिला जिसे कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...