BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; उमरा यात्रा के नाम पर 37 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंसी संचालक दंपत्ति फरार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में उमरा यात्रा करवाने के नाम पर 16 मुस्लिम परिवारों से 37 लाख 24 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कटघोरा के रूही टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक वसीम अली और उसकी पत्नी रेश्मा रूबी पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित शेख अकरम ने बताया कि दो साल पहले सभी ने जनवरी 2024 में उमरा जाने की प्लानिंग की थी। दंपत्ति ने वीजा और टिकट दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपए ले लिए। लेकिन यात्रा की तारीख नजदीक आने पर पता चला कि किसी का भी वीजा नहीं बना। 27 जनवरी 2024 को जाने का दिन था, लेकिन दो दिन पहले ही दोनों ने मोबाइल बंद कर लिया। उनका ऑफिस और घर भी ताला बंद मिला। दो साल तक पैसे लौटाने का भरोसा देकर दंपत्ति पीड़ितों को गुमराह करता रहा। अब शिकायत के बाद पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में और भी लोगों से पैसे लेने की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस की तलाश जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...