BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मंगला चौक टाइल्स दुकान में तिजोरी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी दबोचे..एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3.55 लाख की संपत्ति बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगला चौक स्थित स्क्वायर फीट टाइल्स दुकान में घुसकर तिजोरी से नगदी रकम चोरी करने वाले दो चोर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में एसीसीयू व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने देवास (म.प्र.) में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 197000 रुपए नगद, चोरी की रकम से खरीदे गए दो आईफोन व चार्जर (कीमत 1.30 लाख), जूते-बैग-कपड़े (28 हजार) सहित कुल 3.55 लाख की संपत्ति जब्त की है। साथ ही टूटी तिजोरी का ताला, पेचकस, प्लास और स्कूटी भी बरामद किए गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज, 100 कैमरों की जांच के बाद पहुंची पुलिस चोरों तक……

घटना के बाद एसीसीयू व थाना सिविल लाइन की टीम ने शहर और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद बिलासपुर पुलिस देवास (म.प्र.) पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा गया। दुकान संचालक सत्यजीत राजनकर निवासी अज्ञेय नगर बिलासपुर ने रिपोर्ट में बताया कि 29 अक्टूबर की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 30 अक्टूबर की सुबह दुकान खोलने पर पाया कि छत उखाड़कर तिजोरी सहित 5.80 लाख नकद चोरी हो गया है। रिपोर्ट के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की पहचान पुख्ता हुई। दोनों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. सोमू उर्फ अनुज कश्यप, पिता कृष्ण कुमार कश्यप, उम्र 23 वर्ष, निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पास, तोरवा बिलासपुर (छ.ग.)

02. आर्यन शुक्ला, पिता उमेश शुक्ला, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 21, बाबू जगजीवन वार्ड, कटनी (म.प्र.)

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...