ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में फिर दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रेलर की टक्कर से इको के उड़े परखच्चे..बीकॉम छात्र गंभीर घायल, ख़बर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बलौदा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीजी 5421 ने बिलासपुर की ओर से कोरबा जा रही मारुति सुजुकी इको क्रमांक एमपी 18 सी 5008 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इको वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में इको चालक मयंक खाखा निवासी कोरबा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोरबा रेफर किया गया। घायल युवक के पिता मनोज कुमार खाखा ने बताया कि मयंक रायपुर में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था और सोमवार शाम घर कोरबा लौट रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला: घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जब्त, आरोपी गिरफ्... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: जशपुर न्यायालय का बड़ा फैसला, आरोपी को 10 साल की सजा! बिलासपुर; दो माह बाद खत्म होगा कुलपति प्रो. चक्रवाल का कार्यकाल; जाते-जाते भर्ती में अपनों को साधने ... बिलासपुर के शांति निकेतन कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप..NSUI ने खोला मोर्चा; एक ही मान्यता पर दो जगह क... वन विभाग में नियम विरुद्ध तबादले पर बवाल, लिपिक संघ ने खोला मोर्चा; प्रतिबंध के बावजूद ट्रांसफर से म... सीपत में मानवता शर्मसार; मुक्तिधाम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मचाय... शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत! दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत...राहत-बचाव... शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार!