ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति का खौफनाक हमला, पत्नी और परिजन गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक आपसी पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। सनी झा उर्फ शिव (25) ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी श्वेता टंडन (23) और उसके परिजनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन उतई पुलिस की त्वरित कार्रवाई में उसे खोपली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता श्वेता टंडन ने पुलिस को बताया कि उसके पति सनी झा कुछ माह से ससुराल में रह रहे थे। शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में सनी ने पहले पत्नी से गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे चाकू से हमला कर दिया। जब श्वेता की मां और दादी बीच-बचाव करने आईं, तब आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला किया। घायलों को तुरंत शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत अब सामान्य है और खतरे से बाहर हैं। उतई थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने खोपली रोड पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से खून से सना कपड़ा और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। मौके से वैज्ञानिक अधिकारी को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना उतई में अपराध क्रमांक 391/2025 दर्ज किया गया है। उस पर धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27 लगाई गई हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सनी झा अकसर पत्नी से झगड़ा करता था। दिल्ली का रहने वाला आरोपी कुछ समय से पत्नी के मायके हथखोज पारा में रह रहा था। शुक्रवार को हुए विवाद ने आपा खोते हुए खौफनाक घटना का रूप ले लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...