ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO: सीपत में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रेलर ने बाइक को कुचला..नई बाइक की किश्त चुकाने जा रहे एनटीपीसी के ठेका श्रमिक की मौत, भाई की हालात गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। हादसा सीपत मुख्य मार्ग पर श्रीराम मोबाइल दुकान के सामने उस समय हुआ, जब गुड़ी की ओर से बिलासपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5407 ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कौशिक उम्र 22 वर्ष और उसका भाई राजीव कौशिक अपने मामा गांव ग्राम दर्राभाठा में रहते थे। मृतक राज कौशिक एनटीपीसी में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था। दीपावली पर उसने नई स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी और शनिवार को बाइक की किस्त पटाने दोनों भाई सीपत स्थित गणेश मोटर्स जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार को राज कौशिक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई राजीव कौशिक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब नवाडीह चौक से श्रीराम मोबाइल के सामने तक के क्षेत्र में दुर्घटना हुई हो। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। करीब एक माह पूर्व इसी स्थान के पास ग्राम गतौरा निवासी एक 22 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। फिलहाल सीपत पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...