ChhattisgarhRaftaar News Cg

अब बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार नहीं, उल्लंघन पर दुकान होगी सील, दो महीने की मोहलत…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगरीय निकाय सीमा के भीतर कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा नियम लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के मुताबिक, अब कोई भी व्यवसाय बिना नगरपालिका से ट्रेड लाइसेंस लिए नहीं चल सकेगा। नियम का उल्लंघन करने पर प्रशासन सीधे दुकान सील करेगा और निर्धारित वार्षिक फीस के दोगुने तक का जुर्माना वसूल करेगा। सरकार ने लाइसेंस को अनिवार्य करने के बाद सभी दुकानदारों को 60 दिनों की समय सीमा दी है। इस अवधि में लाइसेंस नहीं लेने वालों पर कार्रवाई तय है। 15 दिन में मिलेगा लाइसेंस, देर होने पर स्वतः स्वीकृत माना जाएगा नियमों में कहा गया है कि आवेदन जमा होने के 15 दिनों के अंदर सक्षम प्राधिकारी को निर्णय लेना होगा। तय समय में कोई आदेश नहीं जारी किया गया तो लाइसेंस स्वतः स्वीकृत माना जाएगा। यह प्रावधान लंबे समय से लाइसेंस प्रक्रिया में लगने वाली देरी को खत्म करेगा। नए नियमों के तहत अनुज्ञप्तिधारी दुकानदारों को अपने व्यापारिक परिसर में धुआँ, गैस, वाष्प, धूल, गंध, शोर, जैसे किसी भी प्रकार के प्रदूषण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक इंतज़ाम करने होंगे। सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। इसके अलावा, लाइसेंस की एक प्रति दुकान में स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर लगानी होगी तथा केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन के सभी आदेशों का पालन करना होगा। नियमों में सक्षम प्राधिकारी को किसी भी समय परिसर का निरीक्षण करने का अधिकार दिया गया है। यदि किसी प्रकार का उल्लंघन मिलता है तो व्यापारी को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के निर्देशों का पालन न करने पर वार्षिक शुल्क के 50% तक का जुर्माना, या लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...