ChhattisgarhRaftaar News Cg

नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, मंत्री ने दिए जांच के आदेश…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नसबंदी के दौरान हुई दो महिलाओं की मौत ने स्वास्थ्य विभाग में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला अस्पताल में हुए इस हादसे के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पहला मामला बजरंग नगर निवासी पूजा यादव का है, जो नसबंदी प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल आई थीं। ऑपरेशन के दौरान ही उन्हें अचानक तेज झटके आने लगे और शरीर में अकड़न महसूस होने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। दूसरे मामले में सिकोला भाटा निवासी किरण यादव ने उसी दिन सुबह सिज़ेरियन ऑपरेशन के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद जब उनका नसबंदी ऑपरेशन किया जा रहा था, तभी उन्हें भी झटके आने लगे। डॉक्टरों ने तुरंत आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन शाम तक उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

दवाओं के रिएक्शन की आशंका……

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने बताया कि पूजा यादव को नसबंदी के दौरान बुपिवेकैन 3 एमएल, मिडान 1 एमजी और 2 आरएल (रिंगर लैक्टेट) दिया गया था। वहीं किरण यादव को बुपिवेकैन 2.2 एमएल, ऑक्सीटोसिन 10 आईयू, 2 आरएल और 1 डीएनएस दिया गया था। पहली नजर में आशंका है कि इन दवाओं में से किसी एक के रिएक्शन ने महिलाओं की स्थिति बिगाड़ी होगी। दोनों मामलों में समान लक्षण झटके और शरीर में अकड़न देखने को मिले थे। उपयोग की गई सभी दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं ताकि वास्तविक कारणों का पता चल सके।

मंत्री ने कार्रवाई के दिए आदेश……..

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि कलेक्टर से चर्चा कर जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन 23 महिलाओं की नसबंदी की गई थी, जिनमें से यादव समाज की दो महिलाओं की मौत हुई है। मंत्री ने कहा कि दवाई का साइड इफेक्ट है या किसी अन्य लापरवाही का मामला है, यह जांच के बाद साफ होगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...