BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे का हंसिया बिजली तार से टकराया, बांस में दौड़ा करंट, 40 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बकरियों के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। गुरुवार सुबह चारा जुटाने के दौरान लोहे का हंसिया 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में मातम पसर गया। मृतक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 निवासी पुन्नी धीवर (40), पिता संतराम धीवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुन्नी धीवर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए मेलाभाटा ग्राउंड की ओर गया था। बकरियों के चारे के लिए वह पेड़ से पत्तियां तोड़ रहा था। इसके लिए लंबे बांस के डंडे का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके ऊपरी हिस्से में लोहे का हंसिया लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि जिस पेड़ से पत्तियां तोड़ी जा रही थीं, उसके ठीक ऊपर से 33 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान लोहे का हंसिया बिजली के तार से छू गया। तार के संपर्क में आते ही करंट बांस के डंडे में उतर गया और पुन्नी धीवर उसकी चपेट में आ गया।

तेज करंट से झुलसा, मौके पर हुआ अचेत……

हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से पुन्नी गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा…….

घटना की सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

हाईटेंशन लाइन के आसपास सावधानी बेहद जरूरी………

यह हादसा एक बार फिर हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास पेड़ की डालियां, पत्तियां या अन्य सामान काटते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत को सामने लाता है। खासकर लोहे के औजार या लंबे डंडे का इस्तेमाल करते समय बिजली के तारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी चूक ने परिवार के कमाने वाले सदस्य की जान ले ली। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....