ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही; गौठान में 14 मवेशियों की मौत मामला: सरपंच गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम सलखन स्थित गौठान में हुए मवेशियों की सामूहिक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सरपंच रामकृष्ण कश्यप उम्र 56 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 170, 126, 135(3) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन में की गई। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच और वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार और थाना प्रभारी शिवरीनारायण सहित पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी रामप्रसाद बघेल की टीम ने जांच की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सरपंच को गिरफ्तार किया।

गौठान में 14 मवेशियों की मौत से फैली सनसनी…….

मामले का खुलासा तब हुआ जब 6 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत सलखन के गौठान में 14 मवेशी (7 गाय और 7 बैल) मृत अवस्था में मिले। इसके अलावा 5 मवेशियों के कंकाल और 3 घायल मवेशी भी पाए गए। घायल मवेशियों का तत्काल उपचार कराया गया। गौठान के निरीक्षण में पाया गया कि क्षेत्र को झटका तार से घेरा गया था, जिससे बिजली के करंट की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हुई थी। मृत मवेशियों और कंकालों का पंचनामा गवाहों की मौजूदगी में किया गया और पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त की गई। इस आधार पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 493/2025, धारा 325 BNS और 11(1)(क) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सरपंच रामकृष्ण कश्यप की लापरवाही और जिम्मेदारी सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने आरोपी को कार्यपालिक दंडाधिकारी शिवरीनारायण के न्यायालय में पेश किया। एसपी विजय कुमार पांडे ने कहा कि मवेशियों की मृत्यु की घटना अत्यंत गंभीर है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...