BILASPUR: राह चलते 3 साथियों को मोटरसाइकिल सवार 4 लुटेरों ने रोका, चाकू सहित मोटरसाइकिल जप्त कर चकरभाठा पुलिस ने भेजा जेल……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चाकू से हमला कर लूट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम, मोबाईल, घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकल जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिक है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 जून को ओमिगो रेस्टोरेंट बोदरी में काम करने वाले करण प्रधान पिता हीरालाल प्रधान उम्र 22 वर्ष निवासी सिंउ थाना नवागढ जिला जांजगीर चांपा ने थाने आकर रिपोर्ट लिखाया की रेस्टोरेंट से छुट्टी होने के बाद वह रात 01ः30 बजे अपने साथी अमित पनरिया एवं नितेश यादव के साथ रेस्टोरेंट से अपने रुम जाने के लिये पैदल निकले थे। तभी चिचिरदा मोड के पास एक मोटर सायकल एवं एक स्कूटी मे चार व्यक्ति आये तथा तीनो का कालर पकडकर चाकु दिखाकर मोबाईल और पर्स मांगने लगे। तीनो द्वारा मना करने पर तीनो के पैर के जांघ मे चाकू से हमला कर दिया। जिससे तीनो लहू लुहान हो गए। इस बीच आरोपियों ने तीनो का मोबाईल और पर्स मे रखे नगदी रकम 8000 रुपये कुल 68000 रुपये लूट कर फरार हो गये। युवक की रिपोर पर चकरभाठा पुलिस मामलें की जांच में जुटी हुई थी, तभी मंगलवार को तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर के सूचना पर नासिर खान पिता रज्जाक खान उम्र 24 साल निवासी गणेश नगर नयापारा ज्योति मेडिकल के सामने सिरगिटटी थाना सिरगिटटी वहीं आदर्श राव पिता विजेन्द्र राव उम्र 18 साल निवासी RPF कालोनी बुधवारी बाजार थाना तोरवा व 02 अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। पूछताछ में सभी ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 नग चाकू, मोटर सायकल, एक स्कूटी व नगदी रकम 700 रुपये बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
नाम आरोपी:-
1. नासिर खान पिता रज्जाक खान उम्र 24 साल, निवासी गणेश नगर नयापारा, ज्योति मेडिकल के सामने, सिरगिटटी, थाना सिरगिटटी।
2. आदर्श राव पिता विजेन्द्र राव उम्र 18 वर्ष, निवासी आरपीएफ कालोनी, बुधवारी बाजार, थाना तोरवा व 02 अपचारी बालक।


















