ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

डोंगरीडीह हत्याकांड: चाची-सौतेली मां ने 50 हजार में करवाई 14 साल के मासूम की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के डोंगरीडीह गांव में 14 वर्षीय बालक की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस नृशंस वारदात के पीछे मृतक की सगी चाची और सौतेली मां का हाथ है। दोनों ने परिवारिक रंजिश के चलते 50 हजार रुपए की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ताओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 1 अप्रैल की है। डोंगरीडीह गांव के पास महानदी किनारे बालक का शव मिलने की सूचना पर लवन पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम की जांच में सामने आया कि बालक की हत्या बेल्ट से गला घोंटकर की गई थी और शव को रेत में दफना दिया गया था। पुलिस ने पूर्व में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को आधार बनाकर जांच तेज की। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक की सौतेली मां मीना धृतलहरे और चाची मोंगरा धृतलहरे लंबे समय से पारिवारिक विवादों से जूझ रही थीं। मीना को अक्सर सौतेले बेटे के कारण ताने सुनने पड़ते थे, जबकि मोंगरा पर अवैध संबंधों को लेकर घर में तनाव था। दोनों महिलाओं ने मिलकर बालक को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

50 हजार की सुपारी में रची गई मौत की साजिश………

पूछताछ में सामने आया कि दोनों महिलाओं ने गोविंदा कोसले को 50 हजार रुपए की सुपारी दी। गोविंदा ने तीन नाबालिगों की मदद से 30 मार्च की रात बालक को बहाने से बाइक पर बिठाकर महानदी किनारे ले गया और बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेत में छिपा दिया गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...