ChhattisgarhRaftaar News Cg

कुएं में मिले भाई-बहन के शव, हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खैरागढ़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छुईखदान थाना क्षेत्र के एक कुएं में तीन वर्षीय करण वर्मा और उसकी डेढ़ साल की बहन की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्ची के मुंह और गले पर रुमाल बंधा मिला है, जिसके बाद दोनों की हत्या कर कुएं में फेंके जाने की आशंका गहरा गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे झुरानदी गांव के रहने वाले थे। 9 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे गजानंद वर्मा का बेटा और बेटी घर के पास ही खेल रहे थे। थोड़ी ही देर बाद दोनों अचानक लापता हो गए। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को बड़े बेटे करण का शव कुएं में दिखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची की लाश कुएं के अंतिम हिस्से में मिली। घटना की खबर लगते ही पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुएं में भरे पानी को मोटर पंप से निकाला गया, तब जाकर दोनों मासूमों के शव बाहर निकाले जा सके। बच्ची के मुंह और गले पर बंधा रुमाल मामले को और संदिग्ध बनाता है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। पुलिस हत्या, पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश सहित हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के गांवों में घेराबंदी बढ़ा दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई संभव है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...