BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में मृतक के नाम पर परिजनों से वसूली, पुलिस और सफाईकर्मी पर रिश्वतखोरी का आरोप….. 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स (CIMS) में एक मृतक के परिजनों से खुलेआम रिश्वत वसूले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह मामला न सिर्फ अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाता है, बल्कि व्यवस्था की लापरवाही भी उजागर करता है। जानकारी के अनुसार, कोटा ब्लॉक के रिंगरीगा निवासी गणेश सिंह सरटीया (64) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन परिजन जब शव लेने पहुंचे तो उनकी बेबसी का फायदा उठाते हुए उनसे रिश्वत की मांग की गई। वायरल वीडियो में मृतक का बेटा हाथ जोड़कर अपने पिता का शव देने की गुहार लगाता दिख रहा है, लेकिन मदद की जगह उससे 500 रुपए की मांग की जाती है। यह आरोप सीधे सिम्स चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम पर लगाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पंचनामा की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे। इतना ही नहीं, मरच्यूरी के सफाईकर्मी राकेश मौर्य पर भी 300 रुपए मांगने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि शव कमरे से बाहर निकालने के नाम पर उनसे जबरन वसूली की जा रही थी। इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक गणेश सिंह सरटीया के परिजन अभी भी इंसाफ की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश है। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...