ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, मरने से पहले वीडियो में दो भाइयों को ठहराया जिम्मेदार, गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत 23 वर्षीय धन्नू यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें दो भाइयों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक धन्नू यादव और लक्ष्मण निर्मलकर (32) व उसके भाई रवि निर्मलकर (37) के बीच विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में काउंटर केस दर्ज हुआ था। इसी बीच लक्ष्मण और रवि ने धन्नू पर राजीनामा करने का दबाव बनाया और उससे 50 हजार रुपए की डिमांड करने लगे। पैसे नहीं देने पर उन्होंने धन्नू को झूठे केस में फंसाने, जेल भेजने और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। इससे परेशान होकर धन्नू ने 11 सितंबर की रात वीडियो बनाया और दोनों भाइयों को जिम्मेदार ठहराते हुए पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 12 सितंबर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस को जब धन्नू का आत्महत्या से पहले का वीडियो मिला तो दोनों भाइयों के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....