BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाईकोर्ट वकील ने अरपा नदी में कूदकर की आत्महत्या, बाइक पुल पर मिली…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील राहुल अग्रवाल ने अरपा नदी के रामसेतु पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात से लापता चल रहे राहुल का शव नदी से बरामद किया गया। उसकी बाइक पुल पर खड़ी मिली थी। मृतक राहुल अग्रवाल भाटापारा का निवासी था और पिछले आठ वर्षों से बिलासपुर में रहकर वकालत कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, राहुल एक युवती से विवाह करना चाहता था, लेकिन उसकी सगाई कहीं और तय हो जाने से वह मानसिक तनाव में था। लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तलाशी शुरू की। शुक्रवार रात कुछ युवकों ने नदी में शव तैरते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामले को आत्महत्या माना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...