ChhattisgarhRaftaar News Cg

सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव…छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को समर्पित रहा कार्यक्रम!

राजिम: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, खेल प्रभारी डॉ. शिवकुमार पाण्डेय, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नयना पहाड़िया एवं संयोजिका-संचालिका प्रो. प्रीति शाह सहित संस्थान के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती केवल बीते 25 वर्षों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे राज्य की सामूहिक उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है। वहीं उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि यह रजत जयंती हमारी प्रगति, एकता और विकास यात्रा का प्रतीक है। पिछले 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, संस्कृति और औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, लोकगीत (सुवा, कर्मा, ददरिया, पंथी), कविता, भाषण, पहेली एवं पोस्टर प्रदर्शन जैसी विविध प्रस्तुतियाँ दी गईं। जिनमें जीतेश्वरी, ममता, पूनम देवी, गोपेश साहू, योगेन्द्र साहू, वंदना, खुशबू लता साहू, खिलेश्वरी, चांदनी, रश्मि, अवंतिका दिवान और वर्षा मंडल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. सारिका साहू, प्रो. तरूण साहू, प्रो. चंद्रहास साहू, प्रो. अखिलेश शर्मा, डॉ. संतोष शर्मा, ज्ञानप्रकाश साहू सहित प्रशिक्षु शिक्षक दीपक साहू, उमाशंकर, मनीष, मेघा, राहुल, लालचंद, गुलशन, कुनाल साहू, टिकेश्वरी, मार्टिना, उर्वशी और निधि वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जानू जॉनसन एवं मोनिका ने संयुक्त रूप से किया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नयना पहाड़िया ने “छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा” विषय पर अपने विचार रखते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...