BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड का पर्दाफाश, जामताड़ा का आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले का रहने वाला है, जो मोबाइल के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खातों से रकम उड़ा लेता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक महिला से संपर्क कर उसे खरीदे गए सामान की वापसी (रिफंड) का झांसा दिया। भरोसा जीतने के बाद उसने पीड़िता के मोबाइल में Any Desk ऐप डाउनलोड करवा लिया और रिमोट एक्सेस के जरिए उसके बैंक खाते से 1 लाख 99 हजार 778 रुपए ट्रांसफर कर लिए। जांच के दौरान सामने आया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई, वह बाबूधन कर्मकार के नाम से दर्ज है। पुलिस ने संबंधित आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है। कोनी पुलिस ने बताया कि इस ठगी मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रकरण में आईटी एक्ट सहित धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचें, ताकि साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...