ChhattisgarhRaftaar News Cg
दो यूवकों की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे का हुए शिकार……..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के लालपुर ओवरब्रिज पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
