BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: ई-रिक्शा चलाने के विवाद में गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना तोरवा क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने के विवाद को लेकर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोहित प्रसाद गौतम ने 17 अप्रैल 2026 को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि ई-रिक्शा चलाने को लेकर विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौच की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना तोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी आकाश उर्फ छोटू यादव (26), आशीष उर्फ लाली यादव (24), किशन यादव (38) और पारस यादव (71), सभी निवासी पावर हाउस, देवरीडीह, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसी दौरान पुलिस ने एक स्थायी वारंटी सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पतलू (33), निवासी तोरवा बस्ती पटेल पारा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार... मैनपाट में पीलिया का कहर: पूर्व उपसरपंच समेत 4 की मौत...बाकी मरीजों का अंबिकापुर-रायपुर में इलाज जार... बिलासपुर; शनिचरी बाजार की सब्जी मंडी में भीषण आग: 15 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कड़ी मशक्कत से टला बड... बिलासपुर से उठी अनोखी पहल: मुस्लिम समाज ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए गौमाता को राष्ट्... बिलासपुर; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य, ... खैरागढ़ में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला, प...