ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नर्स की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड पर शक……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। MMI नारायणा अस्पताल में पदस्थ नर्स प्रियंका दास (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रियंका का शव टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित किराए के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। युवती के सीने और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रियंका मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और रायपुर में अपनी तीन सहेलियों के साथ किराए के कमरे में रहती थी। वह बुधवार को डे शिफ्ट में ड्यूटी कर लौटी थी। गुरुवार सुबह जब उसकी सहेली नाइट ड्यूटी से वापस आई, तो उसने कमरे में खून से सनी लाश देखी और तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। कमरे में खून फैला हुआ था और शव के पास चाकू मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने हत्या के शक में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि प्रियंका का अपने बॉयफ्रेंड से विवाद चल रहा था, जिसे हत्या की एक संभावित वजह माना जा रहा है। ASP डी.आर. पोर्ते ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। प्रियंका के रूममेट्स से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के हर एंगल की जांच चल रही है। प्रियंका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...