BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

VIDEO; एक बार फिर बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला; एक ही ट्रैक पर दौड़ने लगीं 3 ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कंप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हाल ही में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद फिर एक बार बड़ा हादसा टल गया। 6 नवंबर को कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आ गईं। एक पैसेंजर ट्रेन के आगे और पीछे दो मालगाड़ियां खड़ी हो गईं। समय रहते ट्रेनों को रोक दिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, अचानक एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनों की मौजूदगी की खबर फैलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई लोग सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन से नीचे उतर आए। मौके पर रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। फिलहाल इस ट्रैक पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।

रेलवे ने बताया रूटीन प्रक्रिया……..

रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को सामान्य और रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। उनका कहना है कि ऑटो सिग्नल प्रणाली के तहत एक ही रूट पर एक से अधिक ट्रेनें चल सकती हैं। हालांकि, 4 नवंबर को लालखदान के पास हुई भीषण दुर्घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल है। इसी वजह से आगे-पीछे मालगाड़ी देखकर लोग दहशत में आ गए और ट्रेन से उतर गए। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सिग्नलिंग सिस्टम पर भरोसा रखें। वहीं, हादसे के बाद सुरक्षा जांच और मॉनिटरिंग को और सख्त कर दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...