BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से नगद और ताश की पत्तियां की जब्त……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने बीती रात अमेरी क्षेत्र में जुआ खेलते चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी 52 पत्तियों के साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 4210 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक मोमबत्ती और एक पट्टी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में समारू रात्रे सहित तीन अन्य शामिल हैं। सभी को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 864/25 दर्ज कर धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है। सकरी थाना की यह देर रात की कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ रही अवैध जुआ गतिविधियों पर कड़ा संदेश मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी और उनकी टीम लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...