ChhattisgarhRaftaar News Cg

गरियाबंद में आम के पेड़ की धूमधाम से शादी! काठ के दूल्हे संग हुए सात फेरे, मिला पर्यावरण संरक्षण का संदेश…भोज भी हुआ, जुटे ग्रामीण, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम पंचायत तेतलखुटी (धरनीबहाल) में एक अनोखी और पर्यावरण प्रेम से ओत-प्रोत परंपरा को जीवंत किया गया। यहां के जयसिंह ठाकुर ने अपने बगीचे के आम के पेड़ की शादी काठ से बने दूल्हे के साथ पूरे वैदिक विधि-विधान से कराई। यह परंपरा तब निभाई जाती है, जब किसी आम के पेड़ में पहली बार फल आते हैं। इस विशेष अवसर पर आम के पेड़ को दुल्हन और लकड़ी से बने पुतले को दूल्हा बनाया गया। गांव की महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ हल्दी, चावल, सिंदूर और अन्य रस्में निभाईं। पंडित धोबलेश्वर पुरोहित के मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्में—सिंदूरदान, कन्यादान और सात फेरे पूरे विधि-विधान से सम्पन्न कराए गए। पेड़ के मालिक जयसिंह ठाकुर व उनकी पत्नी ने पेड़ का कन्यादान करते हुए कहा, “जब तक आम के पेड़ की शादी नहीं हो जाती, तब तक इसके पहले फल को कोई नहीं खाता। यह परंपरा हमें पेड़ों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ना सिखाती है।” शादी के बाद दोनों पक्षों के लिए भव्य भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पंडित धोबलेश्वर ने बताया कि यह परंपरा प्रकृति से आत्मीय संबंध और संरक्षण की भावना को मजबूत करती है। आने वाली पीढ़ियों को यह सीख देती है कि वृक्ष भी जीवन का अहम हिस्सा हैं, उनकी रक्षा और सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। यह अनोखी शादी न सिर्फ एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, सम्मान और जागरूकता का प्रतीक है। तेतलखुटी गांव की यह परंपरा आज भी लोगों को यह याद दिलाती है कि धरती तभी बचेगी, जब हम पेड़-पौधों से प्रेम करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...