ChhattisgarhRaftaar News Cg

दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पसान मेन रोड पर दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चालक की पहचान दल प्रताप सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोरिया जिले का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह दीपका खदान से कोयला लोड कर मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दल प्रताप सिंह केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे, इसी कारण यह भीषण टक्कर हुई। हादसे में दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मामले में बयान दर्ज किया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त...