ChhattisgarhRaftaar News Cg

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जवानों ने ढेर किए दो बड़े नक्सली लीडर….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मानपुर इलाके के कारेकट्टा गांव से लगे बंडा पहाड़ और जंगल में आज सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर दो बड़े नक्सली लीडरों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में जोनल कमेटी का लीडर विजय रेड्डी और डीवीसी कमांडर लोकेश सलामे शामिल हैं, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने हुए थे। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में आरकेबी डिविजन के शीर्ष नेतृत्व को भी निशाना बनाया गया है, जिससे नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। यह ऑपरेशन जिला पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG) और केंद्रीय अर्धसैनिक बल आईटीबीपी ने मिलकर अंजाम दिया। मुठभेड़ मानपुर, मदनवाड़ा और सीतागांव थाना क्षेत्रों के घने जंगल में हुई।सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई के बाद इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों पर रोकथाम में बड़ी मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...