BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, ओडिशा की नाबालिग को देह व्यापार में बेचने ले जा रहा था युवक, जीआरपी ने किया रेस्क्यू…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जीआरपी बिलासपुर ने मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ओडिशा की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेले जाने से बचा लिया। सतर्कता से की गई कार्रवाई में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, हीराकुंड एक्सप्रेस से एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। रास्ते में लड़की ने विरोध करते हुए ट्रेन में शोर मचाया, जिसके बाद यात्रियों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और लड़की को सुरक्षित उतार लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश निवासी विकास नायक के रूप में हुई। उसने खुलासा किया कि वह लड़की को बेचने के लिए ले जा रहा था। इस सौदे में उसके साथ ओडिशा निवासी निराकार रोहिदास उर्फ डिस्को शामिल था, जो विकास का मुँह बोला मामा है। दोनों ने नाबालिग को फंसाने और उसे उत्तर प्रदेश में देह व्यापार के धंधे में बेचने की योजना बनाई थी। निराकार ने मजदूर वर्ग के परिवार की इस लड़की को झूठे बहाने से अपने साथ आने के लिए तैयार किया था। उसे बताया गया कि वह रिश्तेदारों के घर जा रही है, लेकिन असल में उसे बेचने की साजिश रची गई थी। घटना की जानकारी के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की निगरानी में पीड़िता की काउंसलिंग कराई गई। जीआरपी ने पीड़िता के बयान और मिले सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, यह पूछताछ 1 नवंबर से जारी थी और अब पूरे रैकेट के नेटवर्क की कड़ियाँ जोड़ने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...