VIDEO; बिलासपुर: गर्भवती गाय को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला..निर्दयता की हद पार– इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात, ग्रामीणों ने दो आरोपियों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी टोना में निर्दयता और क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। निर्दयी लोगों ने एक गर्भवती गाय को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने टायटुंडू कैवर्त और दुःखी राम वर्मा पर गौ माता की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी पूर्णेन्द्र शर्मा ने इस मामले में सिरगिट्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। लोग दोषियों पर गौ हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन इस निर्मम हत्या पर क्या कार्रवाई करता है। क्या आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
