BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ओवरब्रिज के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..एक सप्ताह पुरानी लाश, पहचान में आ रही कठिनाई; पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदा आवासपारा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, वहीं प्राथमिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा दुर्गंध महसूस होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। चकरभाठा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है, साथ ही गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो वे तुरंत चकरभाठा थाने से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि जैसे ही मृतक की पहचान होती है, उसके परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और कौतूहल का माहौल बना दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और जल्द खुलासे पर टिकी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश...