ChhattisgarhRaftaar News Cg
ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौके पर मौत, चालक फरार……


दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के भिलाई में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के सिरसा गेट के पास पदुम नगर निवासी लक्ष्मण राव (64 वर्ष) की बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मण राव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
