BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 3 अगस्त को खुलेंगे खूंटाघाट जलाशय के गेट, खरीफ फसलों की सिंचाई को मिलेगी रफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के खूंटाघाट जलाशय के गेट 3 अगस्त को खोले जाएंगे। इस निर्णय को जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में मंजूरी दी गई। जलाशय से बाईं तट मुख्य नहर के माध्यम से 100 क्यूसेक और दाईं तट मुख्य नहर से 50 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इससे जिले के किसानों को खरीफ सीजन में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और खेती को गति मिलेगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलाशयों की जल उपलब्धता, खाद-बीज की स्थिति और फसलों की वर्तमान दशा की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरक्षण के प्रति किसानों और ग्रामीणों को जागरूक किया जाए तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता मधुचंद्रा ने बताया कि जिले के प्रमुख जलाशयों में अच्छी जल उपलब्धता है। खारंग जलाशय में 106.76%, अरपा भैंसाझार में 20.06%, घोंघा जलाशय (मध्यम परियोजना) में 101.89%, खारंग संसाधन के 50 जलाशयों में 81.63%, कोटा संभाग के 36 जलाशयों में 91.33%, पेण्ड्रा संभाग के 17 जलाशयों में 83.87% जल भराव, खरीफ मौसम में 1,25,181 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई का लक्ष्य तय किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जलाशयों और बांधों में पर्याप्त जलभराव के कारण पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही खाद-बीज के भंडारण और वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष दुबे, अरपा भैंसाझार के कार्यपालन अभियंता डी. जायसवाल, कृषि उप संचालक पी.डी. हथेश्वर, सिंचाई विभाग के सभी एसडीओ एवं सब इंजीनियर उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...