ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, सगा पोता ही निकला हत्यारा…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मनेंद्रगढ़ के घोड़धरा गांव में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली वारदात में मृतका का सगा पोता ही हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 2 नवंबर को सरपंच लाल साय ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव की एक महिला अपने घर में खून से लथपथ मृत पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका की पहचान बती बाई के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतका का नाती दीपक सिंह गायब था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे शहडोल से हिरासत में लिया। पूछताछ में दीपक ने कबूल किया कि दादी ने उसे शराब देने से मना किया, जिससे गुस्से में आकर उसने लोहे के सब्बल और टांगी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह हथियार नाले में फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ओ.पी. दुबे सहित पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...