BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर रेल हादसा अपडेट; अब तक 6 की मौत, 13 घायल…मालगाड़ी और मेमू ट्रेन की भीषण टक्कर, ये थी हादसे की वजह..10 लाख से 1 लाख रूपये तक का मिलेगा मुआवजा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार शाम करीब 4 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास लालखदान क्षेत्र में हुए दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे शहर को दहला दिया। कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रही मेमू लोकल ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई, जिससे भीषण टक्कर में ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया। रात 8 बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। अब तक 6 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 की हालत गंभीर और 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेल प्रशासन ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

हादसे की जांच करेगा रेलवे सुरक्षा आयुक्त……..

रेलवे ने इस घटना की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) से कराने का निर्णय लिया है ताकि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यात्रियों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर……..

यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —

बिलासपुर: 7777857335, 7869953330

चांपा: 8085956528

रायगढ़: 9752485600

पेंड्रा रोड: 8294730162

कोरबा: 7869953330

उसलापुर: 7777857338

लगातार जारी है बचाव अभियान…….

रेल प्रशासन के अनुसार राहत दल लगातार कार्यरत हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है और सभी विभाग समन्वय में काम कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा……..

सूत्रों के अनुसार शाम करीब 4 बजे कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल ट्रेन लालखदान फाटक के पास ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी का गुड्स गार्ड वाला डिब्बा मेमू ट्रेन के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रेन के अगले डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बिलासपुर रेंज आईजी संजीव शुक्ला ने बताया कि अब तक 6 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि 3 यात्री गंभीर रूप से घायल और 10 सामान्य रूप से घायल हैं। राहत और बचाव दल मौके पर डटे हुए हैं, जबकि प्रशासन ने कहा है कि सभी यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...