Raftaar News Cg

बोर्ड एग्जाम में फेल? अब नहीं घबराएं! 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगी पास होने की तीन अतिरिक्त मौके..पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में असफल हुए छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऐसे छात्रों को बोर्ड परीक्षा पास करने के चार मौके देने की घोषणा की है, जिससे अब फेल होने पर निराश या तनाव में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई क्रेडिट योजना के तहत छात्रों को मुख्य परीक्षा के अलावा तीन और अवसर मिलेंगे..1. मुख्य परीक्षा (पहला मौका), 2. पूरक परीक्षा (दूसरा मौका), 3. अगले वर्ष की मुख्य परीक्षा (तीसरा मौका), 4. उसके बाद की पूरक परीक्षा (चौथा मौका), यह योजना अगले शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी और इसका उद्देश्य है कि छात्र तनावमुक्त होकर परीक्षा दें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

पूरा साल फेल? फिर भी मिलेगा मौका……

इस योजना की खास बात यह है कि अगर कोई छात्र सभी विषयों में फेल हो जाता है, तब भी वह जून में होने वाली पूरक परीक्षा में शामिल हो सकता है। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि जिन छात्रों को कम अंक प्राप्त हुए हैं, वे भी इस योजना के तहत अंक सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। यानी यह योजना सिर्फ असफल छात्रों ही नहीं, बल्कि पास हुए छात्रों के लिए भी लाभदायक है।

टोल फ्री हेल्पलाइन से मिलेगा मार्गदर्शन…..

छात्रों की सहायता के लिए मंडल ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है। छात्र इस नंबर पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कॉल कर सकते हैं। प्रशिक्षित काउंसलर उन्हें रिजल्ट, करियर, विषय चयन और मानसिक तनाव से निपटने के उपायों में मदद करेंगे।

छात्रों को मिला दोबारा मेहनत का मौका…..

मंडल का यह कदम छात्रों के लिए न केवल एक दूसरा मौका है, बल्कि विश्वास और आत्मबल बढ़ाने वाला भी है। अब छात्र यह समझ पाएंगे कि एक असफलता का मतलब अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का मौका है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...