ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में रेडक्रॉस के नए भवन का लोकार्पण, सेवाओं में आएगी रफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा को एक नया और आधुनिक भवन मिल गया है। कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सीएमएचओ कार्यालय परिसर में बने इस भवन का लोकार्पण किया। कहा जा रहा है कि नए भवन के शुरू होने से रेडक्रॉस की सभी गतिविधियाँ पहले से ज्यादा सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से चल सकेंगी। लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर ने रेडक्रॉस की स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान को बढ़ावा देने और आपदा राहत कार्यों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में संस्था को और अधिक जनहितैषी और मजबूत बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस अध्यक्ष डॉ. बी.एल. गोयल ने इस भवन को संस्था के लिए “ऐतिहासिक कदम” बताया। वहीं सचिव डॉ. शुभा गरेवाल ने कहा कि नया परिसर संगठन की कार्यशैली और सामाजिक सेवाओं को नई दिशा और गति देगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...