ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति बना प्यार की राह में बाधा तो पत्नी ने रची साजिश, 15 साल छोटे प्रेमी संग मिलकर कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार……

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा महिला ने अपने 15 साल छोटे प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी चेन्नई फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र के वटगन गांव का है। मृतक अमृत गिरी (45) अपनी पत्नी चंद्रिका गिरी (40) और तीन बच्चों के साथ रहता था। चंद्रिका की 4 साल पहले इंस्टाग्राम पर बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी टुन्ना कुमार शर्मा (25) से जान-पहचान हुई थी। टुन्ना चेन्नई में नौकरी करता था और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और चंद्रिका ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। उसने अपने प्रेमी टुन्ना को बताया कि घर में कब और कैसे आना है। 24 अक्टूबर की रात टुन्ना ने छत से घर में घुसकर सोफे पर सोए अमृत के सिर पर कुल्हाड़ी से दो वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी कुल्हाड़ी को बैग में रखकर ट्रक से रायपुर पहुंचा और वहां से चेन्नई भाग गया। अगले दिन चंद्रिका ने लोगों को बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है। पुलिस जांच में चंद्रिका के मोबाइल की कॉल डिटेल्स से टुन्ना का नंबर मिला। लोकेशन ट्रेस करने पर आरोपी चेन्नई में मिला। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर फ्लाइट से रायपुर लाया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी टुन्ना ने बताया कि हत्या से पहले उसका मन बदल गया था, लेकिन जब अमृत की नींद खुली और पकड़े जाने का डर हुआ, तो उसने वार कर दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी रायपुर रेलवे स्टेशन से बरामद की है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...