BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर में बीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा..छात्र और दोस्तों पर हमला, जान से मारने की धमकी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बीड़ी देने से इनकार करने पर कॉलेज छात्र और उसके दोस्तों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने छात्र पर हाथ-मुक्कों और बेल्ट से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शिवा जांगड़े और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मेउभांठा निवासी दीपेश कुर्रे 22 अक्टूबर की रात अपने दो दोस्तों के साथ सुलौनी से घर लौट रहा था। विद्याडीह टांगर से सुलौनी मार्ग पर छोटे पुल के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि युवकों ने दीपेश से बीड़ी मांगी। उसके इनकार करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगे। दीपेश का आरोप है कि युवकों ने उसकी पीठ और कंधे पर बेल्ट से वार किए तथा गला पकड़कर भी मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त रामनारायण लहरे और अरमान बंजारे के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की मौत..चार लोग थे साथ! Bilaspur में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा..दो मामलों का खुलासा; पांच लोग घेरे में! पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर भागे गांजा तस्कर..डिवाइडर से टकराई कार; 7 गिरफ्तार! गौठान के पास सज रही थी जुए की महफिल, बिलासपुर पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा..ताश के 52 पत्तों पर लग र... बिलासपुर में बीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा..छात्र और दोस्तों पर हमला, जान से मारने की धमकी! बिलासपुर के शिव मेडिसिटी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल..एक एमएल की जगह 10 एमएल इंजेक्शन देने का आ... बेमेतरा में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा : पेट्रोल डालते ही भड़की आग, कांग्रेस कार्यकर्ता आए चपेट म... ‘वोट चोरी’ के नैरेटिव पर BJP का पलटवार : MP संतोष पाण्डेय बोले- हार के डर से कांग्रेस कर रही भ्रम फै... सूरजपुर में बड़ा हादसा : रेड नदी में नहाने उतरे चार युवक डूबे, 2 की मौत और दो अब भी लापता शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत : चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब, दो की हालत गंभीर