ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दोस्तों ने मिलकर मजदूर साथी को जलाकर मार डाला, 3 आरोपी गिरफ्तार…….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दोस्तों ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना नगर तुरीटोंगरी इलाके का है। 17 अक्टूबर को बांकीटोली पुलिया के पास शमशान घाट में सीमित खाखा (28) की अधजली लाश मिली थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक और उसके तीन साथी झारखंड में मजदूरी करते थे। गांव लौटने के बाद 17 अक्टूबर की शाम सभी बांकीटोली पुलिया के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान मजदूरी में मिले कमीशन के पैसों को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में रामजीत राम (25) ने चाकू से वार किया, जबकि वीरेंद्र राम (24) ने लोहे की छड़ से हमला किया। एक नाबालिग ने भी उनका साथ दिया। हत्या के बाद तीनों ने शव को करीब 400 मीटर दूर ले जाकर गड्ढे में डाल दिया और पेट्रोल डालकर जला दिया, ताकि पहचान मिटाई जा सके। अगले दिन पुलिस को अधजली लाश मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद सीमित की पहचान सीटोंगा निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे क्राइम सीन रीक्रिएट कराया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...