ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ऑटो ड्राइवर ने किया महिला की हत्या, दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर गला दबाकर उतारा मौत के घाट…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को महिला सब्जी बेचने अंबिकापुर गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। रविवार सुबह सोनवाही जंगल के पास सड़क किनारे गड्ढे में महिला की लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और संदेह के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक राहुल कुशवाहा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि महिला उसके ऑटो में घर लौट रही थी। रास्ते में उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन महिला के विरोध करने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना...