ChhattisgarhRaftaar News Cg

एनटीपीसी लारा परियोजना में ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने फांसी लगाई, कमरे में मिला शव…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी लारा परियोजना में पदस्थ ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव बंद कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान साहिल शर्मा (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गुना इंजीनियरिंग ठेका कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। कंपनी का एनटीपीसी लारा प्रोजेक्ट में काम चल रहा है, जहां साहिल अपने छह साथियों के साथ ठेंगापाली स्थित किराए के मकान में रहता था। बुधवार रात सभी साथियों ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए। तीन साथी छठ पूजा के लिए गांव गए हुए थे, जबकि साहिल अपने कमरे में सोने गया और दो साथी हॉल में सोए थे। सुबह करीब 7 बजे जब साथियों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उसने दरवाजा नहीं खोला और मोबाइल पर भी कॉल का जवाब नहीं दिया। जब साथियों ने रोशनदान से झांका तो देखा कि कमरे में पंखे से कपड़ा लटक रहा है और साहिल बेड पर पड़ा हुआ है। यह देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...