Raftaar News Cg

मस्तूरी विधायक ने दी विकास कार्यों की सौगात….? वार्डवासियों का मांग हुआ पूर्ण, जताए आभार….! 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधायक ने गुरुवार को वार्ड नंबर 42 चंद्रशेखर आजाद नगर में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी, उन्होंने एक के बाद एक गलियों में जाकर विधायक निधि से निर्मित होने वाले सीसी रोड सहित नाली निर्माण एवं अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

नगरीय निकाय चुनाव के बाद से वार्ड वासी लंबे समय से सीसी रोड नाली निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर नगर निगम वार्ड क्रमांक 42 के विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह ने मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी से उक्त विकास कार्यों की मांग की थी। जिसके बाद आज मस्तूरी विधायक ने उनकी मांगों को पूरा करते हुए वार्ड क्रमांक 42 में एक के बाद एक विकास कार्यों का भूमि पूजन किया और वार्ड वासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधायक गुरुवार को देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। जहाँ उन्होंने जायसवाल किराना गली में नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 42 में ही माधव सिंह घर के पास सीसी रोड, सुदर्शन समाज भवन में शौचालय निर्माण, मंगल विहार फेस 2 में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया। इस दौरान वहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित वार्ड वासियों ने उनका आभार प्रकट किया। साथ ही डॉक्टर बांधी जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि हमारे द्वारा विधायक प्रतिनिधि बी.पी.सिंह के माध्यम से विकास कार्यों की मांग की गई थी, जिसे विधायक बांधी ने पूर्ण किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी समेत बीपी सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर, जुगल किशोर झा, माधव, एसपी सिंह, रीता सिंह, राजेश शेंडे, रवि बरगाह, कुसुमलता श्रीवास, पूजा सिंह, सुभाष जायसवाल, डी एन पांडे, कालीदास, एस पी सिंह, मनोज सिंह, अमित सोनी, विनोद शुक्ला, प्रमोद सागर, अमित झा, इंद्रजीत बैनर्जी, विकास श्रीवास, संजय समूद्रे, चिंटू खरे, जोन कमिश्नर इंजीनियर व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....